Border 2 में सनी देओल के साथ नजर आएगा बॉलीवुड का ये स्टार अभिनेता 

इंटरनेट डेस्क। गदर 2 की सफलता के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का  फिल्म बार्डर 2 में भी अभिनय का जलवा देखने को मिलेगा। इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आई है।

Border 2 में सनी देओल के साथ नजर आएगा बॉलीवुड का ये स्टार अभिनेता 

इंटरनेट डेस्क। गदर 2 की सफलता के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का  फिल्म बार्डर 2 में भी अभिनय का जलवा देखने को मिलेगा। इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि इस फिल्म में सनी देओल के साथ बॉलीवुड के स्टार अभिनेता वरूण धवन भी काम करते नजर आएंगे।

फिल्म बार्डर 2 में सनी देओल ही मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसमें अब वरुण धवन की भी एंट्री हो गई है। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने एक अनाउंसमेंट वीडियो के साथ इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर कर इस फिल्म बार्डर 2 से जुडऩे पर खुशी जाहिर की है।

गौरतलब है कि जेपी दत्ता निर्देशित वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म बार्डर को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिली थी। इस फिल्म में सनी देओल के साथ ही सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकारों का शानदार अभिनय देखने को मिला था।

PC: hindi.news18 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें