Akshay Kumar की ये फिल्म अब ओटीटी पर हो रही है रिलीज

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया है।

Akshay Kumar की ये फिल्म अब ओटीटी पर हो रही है रिलीज

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया है। फिल्म को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ये फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

भूत बंगला 12 जून, 2026 से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। भारतीय पौराणिक कथाओं, लोककथाओं और सुपरनेचुरल फैंटेसी पर आधारित इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेसश रावल, राजपाल यादव जैसे कलाकार का अभिनय दर्शकों को देखने को मिला है।

इस फिल्म की कहानी अक्षय कुमार के किरदार अर्जुन आचार्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें अचानक से एक रहस्यमय महल विरासत में मिलता है। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया है। लम्बे समय बार अक्षय कुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

PC:  navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें