WhatsApp पर आ गए हैं ये खास फीचर्स, अब यूजर्स कर सकेंगे ऐसा

इंटरनेट डेस्क। WhatsApp एक बहुत ही लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इसमें समय-समय नए फीचर आते रहते हैं। अब इस पर एक बार फिर से यूर्सर्ज के लिए कुछ खास फीचर्स आए हैं।

इसकी सहायता से यूज़र्स चैट में कोऑर्डिनेट कर सकते हैं। इन नए बदलावों में बेहतर पोल शामिल हैं, जिससे यूज़र्स को वोटिंग की डेडलाइन सेट करने का विकल्प मिला है। वहीं बिना नाम बताए जवाब भेज सकते हैं। यूज़र्स नए टैगिंग फीचर का उपयोग कर ग्रुप के सभी सदस्यों को एक साथ टैग करके अलर्ट भेज सकता है।

विशेष बात ये है कि अब यूजर्स पिछले ग्रुप के कुछ लोगों को भी सेलेक्ट करके तुरंत एक नया WhatsApp ग्रुप चैट बना सकते हैं। एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से कंपनी ने जानकारी दी कि अब ग्रुप चैट में फैसले लेना आसान बनाने के लिए पोलिंग फीचर को अपग्रेड किया है। यूज़र्स अब पोल के लिए एक एंड टाइम सेट कर सकते हैं। आपको बता दें कि देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा व्हाट्सऐप का उपयोग किया जाता है।

PC: popsci

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें