खेल डेस्क। एशिया कप टी20 विकेट टूर्नामेंट नौ सितंबर से शुरू होने वाला है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने दुबई की आईसीसी अकादमी में अपने पहले अभ्यास सत्र के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार एशिया कप में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच खेलने को मिल सकते हैं।
एशिया कप शुरू होने से पहले आज हम उन पांच भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 विकेट लिए हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या के नाम दर्ज है। उन्होंने 7 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं।
भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ सात टी20 मैचों में 11 विकेट झटके हैं। अर्शदीप सिंह ने चार टी20 मैचों में सात विकेट लिए हैं। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों में 6 विकेट झटके हैं। जसप्रीत बुमराह ने चार टी20 मैचों में 5 विकेट हासिल किए हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें