VB-G RAM G योजना अपने पहले ही महीने में बुरी तरह फेल साबित हुई है: Ashok Gehlot

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार से VB-G RAM G योजना की खामियों को दूर कर ग्रामीण रोजगार सुनिश्चित करने की मांग की है। गहलोत ने आज इस योजना को लेकर बड़ी बात कही है।

VB-G RAM G योजना अपने पहले ही महीने में बुरी तरह फेल साबित हुई है: Ashok Gehlot

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार से VB-G RAM G योजना की खामियों को दूर कर ग्रामीण रोजगार सुनिश्चित करने की मांग की है। गहलोत ने आज इस योजना को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि VB-G RAM G योजना, जिसने 1 जुलाई से MGNREGA की जगह ली, अपने पहले ही महीने में बुरी तरह फेल साबित हुई है।

जुलाई 2026 में सिर्फ 7.67 करोड़ मानव दिवस रोजगार सृजित हुआ, जबकि पिछले साल इसी महीने MGNREGA के तहत 15.33 करोड़ मानव दिवस रोजगार मिला था, यानी करीब 50 प्रतिशत की भारी गिरावट। साथ ही प्रति व्यक्ति खर्च भी 4,494 रुपए से घटकर 4,199 रुपए रह गया है जबकि इस बार बारिश की कमी के कारण अधिक मानव दिवस होने चाहिए थे।

यह वही योजना है जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने पहले ही चेताया था कि फंडिंग अनुपात 90:10 से घटाकर 60:40 करना, डिमांड-ड्रिवन (मांग आधारित) मॉडल को सप्लाई-ड्रिवन (आपूर्ति आधारित) बनाना और काम के कानूनी अधिकार को खत्म करना गरीब मजदूरों के लिए विनाशकारी साबित होगा। आज आंकड़े खुद इस आशंका को सही साबित कर रहे हैं।

आने वाले दिनों में स्थिति और विकट होने वाली है
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिन परिवारों की आजीविका मनरेगा पर टिकी थी, वे आज रोजगार से वंचित हो रहे हैं। आने वाले दिनों में स्थिति और विकट होने वाली है। केन्द्र सरकार तुरंत इस योजना की खामियों को दूर कर ग्रामीण रोजगार सुनिश्चित करे जिससे गांव में बेरोजगारी से स्थिति खराब न हो।

PC: news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें