इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग जल्द ही समाप्त हो सकती है। इस बात के संकेत व्हाइट हाउस की तरफ से मिले हैं। व्हाइट हाउस ने अब इस संबंध में एक बड़ा दावा किया है।
दावा किया गया है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने युद्ध को खत्म करवाने के लिए जल्द से जल्द अपने अमेरिकी समकक्ष से मिलने की इच्छा जताई है। जल्द ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच मुलाकात हो सकती है। खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते ही अपने रूसी और यूक्रेनी समकक्ष से मुलाकात कर सकते हैं।
उनकी इस मुलाकात में एक नए सिरे से युद्ध को खत्म करने की शुरुआत होने की संभावना है। इस संबंध में व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलीन लैविट ने कहा कि रूसियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने की इच्छा जताई है। राष्ट्रपति ट्रंप पुतिन और जेलेंस्की दोनों से मिलने के लिए तैयार हैं। अब आगामी समय ही बताएगा कि ये जंग कब समाप्त होगी।
PC: youtube
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें