इंटरनेट डेस्क। आज के समय में ठगों द्वारा अपनी करतूतों को अंजाम देने के लिए कई प्रकार के तरीके अपनाए जा रहे हैं। मैसेज या फोन के माध्यम से भी लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इस प्रकार के कई मामले सामने आ चुके हैं। अब भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों को ठगी का शिकार होने से बचने के लिए सतर्क किया है।
आपको बता दें कि इन दिनों कई लोगों के मोबाइल में ऐसा मैसेज आ रहा है कि केवाईसी अपडेट करें, वरना आपका बैंक अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने इसी मैसेज से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। आरबीआई ने ग्राहकों को ऐसे फर्जी मैसेज, कॉल और लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही इससे बचने के तरीके भी बताए हैं। लोगों को ठगी का शिकार होने से बचाने के लिए आरबीआई ने लोगों को तीन नियम बताए हैं, जिससे कि आप ऐसी ठगी का शिकार ना हो पाएं।
अगर आपको केवाइसी अपडेट के नाम पर कोई मैसेज या कॉल आता है और तुरंत बिना जांच किए किसी लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी व्यक्ति को अपनी बैंकिंग जानकारी दें। केवाईसी अपडेट करने के लिए कोई लिंक आता है तो उस पर क्लिक करने के बजाय अपने बैंक या एनबीएफसी की आधिकारिक वेबसाइट, एप या हेल्पलाइन के जरिए जानकारी की पुष्टि करें।
किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें
आरबीआई ने बताया कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना ओटीपी, एटीएम या डेबिट कार्ड पिन, इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी को भी नहीं दें। ऐसा कर आप ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें