President ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

President ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

President ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में शुक्रवार को कृतज्ञ राष्ट्र ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को उनकी 132 वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य समारोह संसद भवन परिसर में डॉक्टर आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष आयोजित किया गया। श्रीमती मुर्मू ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने भी संविधान निर्माता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

संसद भवन परिसर में हजारों लोग भी डॉक्टर आंबेडकर की प्रतिमा पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। इस अवसर पर प्रतिमा के समक्ष बौद्ध मंत्रोच्चार भी किया गया।
इससे पहले श्रीमती मुर्मू ने एक ट््वीट में कहा, ''हमारे संविधान के शिल्पकार बाबासाहब भीमराव रामजी आंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।’’ राष्ट्रपति ने डॉक्टर अंबेडकर को ज्ञान का प्रतीक और विलक्षण प्रतिभा का धनी बताया।

श्री धनखड़ ने डॉक्टर आंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह बौद्धिक संपदा के धनी, विधिवेत्ता, समाज सुधारक और सच्चे राष्ट्रवादी थे। उन्होंने विधि के शासन के लिए जीवन भर संघर्ष किया और समानता लाने के अथक प्रयास किए।श्री मोदी ने एक ट््वीट में कहा, ''समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। जय भीम।’’देश के विभिन्न हिस्सों में भी डॉ आंबेडकर की जयंती मनाने के समाचार मिले हैं।