Japan के बाबा वेंगा की भविष्यवाणी होती नजर आ रही है सच

इंटरनेट डेस्क। रूस के सुदूर पूर्व में कामचटका प्रायद्वीप के पास आज तड़के 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके प्रभाव से जापान और रूस के तटीय इलाकों में सुनामी की लहरें टकराईं हैं, जिससे भारी नुकसान हुआ है।

Japan के बाबा वेंगा की भविष्यवाणी होती नजर आ रही है सच

इंटरनेट डेस्क। रूस के सुदूर पूर्व में कामचटका प्रायद्वीप के पास आज तड़के 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके प्रभाव से जापान और रूस के तटीय इलाकों में सुनामी की लहरें टकराईं हैं, जिससे भारी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए जापान के बाबा वेंगा कहे जाने वाले रियो तात्सुकी भविष्यवाणी सच होती नजर आ रही है। खबरों के अनुसार, तात्सुकी ने जापान में जुलाई 2025 में आपदा आने की संभावना जताई थी।

तात्सुकी ने जुलाई में भयावह आपदा की चेतावनी दी गई थी। तात्सुकी ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2011 में हुई तोहोकु आपदा से तीन गुना बड़ी सुनामी आएगी।  खबरों के अनुसार, जापान की राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके ने बड़ी लहरें आने की चेतावनी जारी की है। वहीं जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में, खासकर होक्काइदो से लेकर वाकायामा (ओसाका के पास) तक तीन मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है। 

जापान के तट पर चार व्हेलें बहकर बाहर आई
खबरों के अनुसार, जापान के तट पर चार व्हेलें बहकर आने की जानकारी मिली है। सुनामी के कारण समुद्री जीवन पर भी प्रभाव पड़ा है। बताया जा रहा है कि सुनामी की लहरें कुछ स्थानों पर 4 मीटर तक ऊंची देखने को मिली है। बंदरगाहों और तटीय इमारतों को नुकसान पहुंचा है। वहीं वीडियो में रूस के तटीय इलाकों में इमारतों को जलमग्न होते देखा जा सकता है। इससे यहां पर जनजीवन प्रभावित हुआ है। 

PC: bbc