BJP से ही होगा नया उपराष्ट्रपति! दावेदारों में Om Mathur का नाम भी आया सामने

इंटरनेट डेस्क। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का  इस्तीफा मंजूर होने के बाद निर्वाचन आयोग ने इस पद के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। जल्द ही आयोग की ओर से चुनाव की तारीखें घोषित की जाएंगी। देश का नया उपराष्ट्रपति कौन बनेगा, इस संबंध में कयासों का दौर शुरू हो चुका है।

सूत्रों के अनुसार, देश का अगला उपराष्ट्रपति भाजपा से ही होगा। इस बीच सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर को लेकर भी बड़ी खबर आ रही है। खबरों के अनुसार, पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के करीबी ओम माथुर भी उपराष्ट्रपित के दावेदारों में शामिल हैं। ओम माथुर का राजस्थान से संबंध है। खबरों के अनुसार, बीजेपी इस पद के लिए अपनी विचारधारा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को उम्मीदवार बना सकती है।

उपराष्ट्रपति के प्रबल दोवदारों में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का नाम भी सामने आ रहा है। इससे नीतीश की जेडीयू के नेता राम नाथ ठाकुर की दावेदारी की अटकलें  भी लगी थी। हालांकि राम नाथ ठाकुर की दावेदारी को निराधार बताया जा रहा है। 

PC: jansatta