मानवता के दुश्मनों के नापाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे: Bhajanlal Sharma

जयपुर। जम्मू-कश्मीर पहलगाम आतंकी हमले का एक साल पूरा हो गया है। आज ही के दिन यानी 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में 26 निर्दोष हिंदुओं को उनका धर्म पूछकर मौत के घाट उतार दिया गया।

मानवता के दुश्मनों के नापाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे: Bhajanlal Sharma

जयपुर। जम्मू-कश्मीर पहलगाम आतंकी हमले का एक साल पूरा हो गया है। आज ही के दिन यानी 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में 26 निर्दोष हिंदुओं को उनका धर्म पूछकर मौत के घाट उतार दिया गया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि पिछले वर्ष आज ही के दिन पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि। हमारा 'नया भारत' एकजुट है और आतंकवाद के विरुद्ध हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। मानवता के दुश्मनों के नापाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी दी श्रद्धांजलि
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की बरसी पर, उस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

हमारे देशवासियों को खोने का दुख आज भी हम सबके दिलों में है: सचिन पायलट
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक्स के माध्यम से कहा कि पिछले वर्ष पहलगाम में हुए कायराना हमले में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले समस्त वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनके परिवारों को भी नमन करता हूँ। आतंकवाद ने इन परिवारों की खुशियाँ अकाल ही छीन लीं। हमारे देशवासियों को खोने का दुख आज भी हम सबके दिलों में है। देश उनका बलिदान व्यर्थ नहीं होने देगा और उनका त्याग हमें मानवता की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा। आतंकवाद, नफरत और हिंसा के खिलाफ देश अपनी लड़ाई मज़बूती से जारी रखेगा।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें