जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने यूरिया खाद की कमी और एमएसपी पर खरीद को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। आज उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है।
पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कुछ खबरों की कटिंग शेयर कर कहा कि किसानों की दुर्दशा की ये खबरें भाजपा सरकार की नाकामी का शर्मनाक सच है। प्रदेश में न यूरिया खाद, न एमएसपी पर खरीद और ऊपर से भ्रष्ट भाजपाई सिस्टम की प्रताड़ना ने अन्नदाता को मजबूर बना दिया है।
डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि हालत ये है कि खाद के लिए किसानों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है, महिलाएं भगदड़ में घायल हो रही हैं और भाजपा नेताओं को शर्म तक नहीं आती।
जिस यूरिया को समय पर बांटना सरकार की जिम्मेदारी थी, वह ब्लैक मार्केट में बिक रहा है। किसान को सिर्फ 2 बोरी, जबकि दलालों के गोदाम भरे पड़े हैं। ये सिर्फ सरकार की नाकामी नहीं, भाजपा का खुला भ्रष्टाचार है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें