Rahul Gandhi के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की तैयारी में है सरकार, दे दिया गया है ये अल्टीमेटम

इंटरनेट डेस्क। विपक्ष की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिए जाने के बाद अब केन्द्र सरकार भी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं।

Rahul Gandhi के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की तैयारी में है सरकार, दे दिया गया है ये अल्टीमेटम

इंटरनेट डेस्क। विपक्ष की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिए जाने के बाद अब केन्द्र सरकार भी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं। इस संबंध में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अपना जवाब रखने के लिए शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है।

खबरों के अनुसार, मोदी सरकार की ओर से आज लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के कुछ अंशों पर आपत्ति जताई। खबरों के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज लोकसभा में बिजनेसमैन गौतम अडानी का नाम लेकर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने ये भी दावा कर दिया कि बजट में अडानी का दबाव दिखता है। इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ये भी दावा कर दिया कि अमेरिका में गौतम अडानी के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज है, वह दरअसल भारतीय पीएम को निशाने पर लेने के लिए है। राहुल गांधी के भाषण पर आज एक बार फिर से लोकसभा में हंगामा हुआ है।

PC: ndtv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें