सरकार ने व्यापारियों को bureaucracy और गलत GST जैसी खराब नीतियों की जंजीरों में बांध दिया: Rahul Gandhi

इंटरनेट डेस्क। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने व्यापार को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्मय से बड़ी बात कही है।

सरकार ने व्यापारियों को bureaucracy और गलत GST जैसी खराब नीतियों की जंजीरों में बांध दिया: Rahul Gandhi

इंटरनेट डेस्क। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने व्यापार को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्मय से बड़ी बात कही है। राहुल गांधी ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि "हमारा व्यापार खत्म होने की कगार पर है”- व्यापार संवाद में वैश्य समाज की इस पीड़ा ने सच में झकझोर कर रख दिया।

जिस समाज ने देश की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक योगदान दिया, आज वही हताश है - ये खतरे की घंटी है। सरकार ने Monopoly को खुली छूट दे दी है और छोटे-मध्यम व्यापारियों को bureaucracy और गलत GST जैसी खराब नीतियों की जंजीरों में बांध दिया है।

ये सिर्फ नीति की गलती नहीं - ये उत्पादन, रोजगार और भारत के भविष्य पर सीधा हमला है। बीजेपी सरकार की इसी सामंतवादी सोच के खिलाफ लड़ाई है और इस लड़ाई में देश के व्यापार की रीढ़ - वैश्य समाज के साथ मैं पूरी ताकत से खड़ा हूं।

PC: thehindu
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें