डिजिटल क्रांति ने भारत के तकनीकी सामर्थ्य और डिजिटल आत्मनिर्भरता को भी वैश्विक पहचान दिलाई है: Bhajanlal

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज यूपीआई को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

डिजिटल क्रांति ने भारत के तकनीकी सामर्थ्य और डिजिटल आत्मनिर्भरता को भी वैश्विक पहचान दिलाई है: Bhajanlal

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज यूपीआई को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2016 में शुरू हुआ UPI आज करोड़ों भारतीयों के विश्वास से विश्व के सबसे बड़े Real-time Digital Payment System के रूप में स्थापित हो चुका है। इस डिजिटल क्रांति ने भुगतान को सरल और सुगम बनाने के साथ भारत के तकनीकी सामर्थ्य और डिजिटल आत्मनिर्भरता को भी वैश्विक पहचान दिलाई है।

यूपीआई नए भारत की बढ़ती डिजिटल शक्ति औरविकसित भारतके संकल्प का सशक्त प्रतीक है
सीएम ने कहा कि UPI की यह यात्रा सुविधा आत्मनिर्भरता और नवाचार से वैश्विक नेतृत्व तक के भारत के परिवर्तन की कहानी है। आज UPI केवल डिजिटल भुगतान का माध्यम नहीं, बल्कि नए भारत की बढ़ती डिजिटल शक्ति औरविकसित भारतके संकल्प का सशक्त प्रतीक है।

हमारी सरकार प्रदेश में मजबूत कनेक्टिविटी का विस्तार कर रही है
वहीं इससे पहले भजनलाल ने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से कहा कि राजस्थान का कोई भी गांव, ढाणी या शहर विकास की मुख्यधारा से अछूता रहे, इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार प्रदेश में मजबूत कनेक्टिविटी का विस्तार कर रही है। ₹35,107.81 करोड़ से अधिक की लागत से प्रदेश के सभी जिलों के गांवों, ढाणियों और शहरों को पक्की सड़कों से जोड़ने का कार्य तेजी से जारी है। ये सड़कें आवागमन को सुगम बनाने के साथ गांवों को शहरों से, किसानों को बाजारों से और युवाओं को रोजगार एवं नए अवसरों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी।

PC: X