Sachin Pilot को अब कांग्रेस आलाकमान ने दे दी है ये नई जिम्मेदारी

जयपुर। तमिलनाडु, केरल और असम सहित पांच राज्यों में जल्द ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। चुनाव आयोग की ओर तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है।

Sachin Pilot को अब कांग्रेस आलाकमान ने दे दी है ये नई जिम्मेदारी

जयपुर। तमिलनाडु, केरल और असम सहित पांच राज्यों में जल्द ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। चुनाव आयोग की ओर तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है। इन चुनावों के लिए प्रमुख पार्टियों ने अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी है।  

कांग्रेस की ओर  इन चुनावों के लिए राजस्थान के तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस आलाकमान ने एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट और भंवर जितेन्द्र सिंह के साथ ही राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को नई जिम्मेदारी दी है।

कांग्रेस ने भंवर जितेन्द्र को असम का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को केरल के लिए सीनियर ऑब्ज़र्वर की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सभा सांसद नीरज डांगी को केरल के लिए टिकट स्क्रिनिंग कमेटी में जगह दी गई है। कांग्रेस की ओर से चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी शुरू की जा चुकी है।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें