Central Government का पेन किलर निमेसुलाइड पर बड़ा एक्शन, 100 एमजी से अधिक वाली टैबलेट पर लगाया बैन

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने अब जानी-मानी पेन किलर दवा 'निमेसुलाइड' पर प्रतिबंध लगा दिया है। खबरों के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये बैन 100 मिलीग्राम से अधिक वाली निमेसुलाइड टैबलेट्स पर लगाया गया है। केन्द्र सरकार ने स्वास्थ्य जोखिमों का हवाला देते हुए ये बड़ा कदम उठाया है।

Central Government का पेन किलर निमेसुलाइड पर बड़ा एक्शन, 100 एमजी से अधिक वाली टैबलेट पर लगाया बैन

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने अब जानी-मानी पेन किलर दवा 'निमेसुलाइड' पर प्रतिबंध लगा दिया है। खबरों के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये बैन 100 मिलीग्राम से अधिक वाली निमेसुलाइड टैबलेट पर लगाया गया है। केन्द्र सरकार ने स्वास्थ्य जोखिमों का हवाला देते हुए ये बड़ा कदम उठाया है।

खबरों के अनुसार, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड से परामर्श के बाद ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 की धारा 26ए के तहत निमेसुलाइड टैबलेट्स पर ये प्रतिबंध लगाया गया है। केन्द्र सरकार ने माना कि सौ मिलीग्राम से अधिक निमेसुलाइड दवाओं का सेवन मनुष्यों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

आपको बता दें कि निमेसुलाइड एक नॉन स्टेरॉयडनल दवा है, जिसका उपयोग दर्द से राहत पाने के लिए होता है। साल 2011 में केन्द्र सरकार ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए निमेसुलाइड के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें