केन्द्र सरकार ने 10 और 20 रुपए के पॉलीमर नोटों को लेकर दे दी है ये स्वीकृति, अब आरबीआई…

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार ने 10 और 20 रुपए के मूल्यवर्ग वाले पॉलीमर करेंसी नोटो के फील्ड ट्रायल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। वित्त मंत्रालय ने इस बात जानकारी संसद को दी है।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में इस स्वीकृति की पुष्टि की। खबरों के अनुसार, पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि आरबीआई ने अपने सेंट्रल बोर्ड की सिफारिश पर सरकार को एक प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में फील्ड ट्रायल के लिए ₹10 और ₹20 के 1-1 अरब पॉलीमर बैंकनोट लाने और फील्ड ट्रायल के सफल होने के बाद इन दो मूल्यवर्गों में पॉलीमर बैंकनोट को नियमित रूप से जारी करने की बात कही गई थी।

अब देश में अलग-अलग मौसम और इस्तेमाल की स्थितियों में नोट की मजूबूती, चलन में प्रदर्शन, इस्तेमाल में आसानी और लोगों द्वारा इसे अपनाने जैसे पहलुओं की जांच की जाएगी।  आरबीआई की ओर से फील्ड ट्रायल के दौरान ₹10 और ₹20 के एक- एक अरब पॉलिमर नोट जारी किए जाएंगे।

PC: livehindustan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें