नए राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin को लेकर अब भाजपा उठाएगी ये बड़ा कदम!

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी को लम्बे समय बार नितिन नबीन  के रूप में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल चुका है। अब भाजपा नितिन नबीन   को लेकर एक और बड़ा कदम उठा सकती है।

बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन को अब पार्टी की ओर से राज्यसभा भेजा जा सकता है। खबरों के अनुसार, पार्टी से जुड़ों सूत्रों ने इस संबंध में जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, इस साल कई राज्यसभा सीटें खाली होने वाली हैं और पार्टी अपनी नई नेतृत्व की स्थिति को देखते हुए नितिन नबीन को संसद में लाने पर विचार कर रही है।

बिहार के पांच बार के विधायक नबीन का जन्म रांची में होने के कारण उन्हें वहां से नामांकित किया जा सकता है। हालांकि, भाजपा इन्हें किसी भी राज्य से राज्यसभा सांसद बना सकती है। आपको बात दें कि इस कुल 71 राज्यसभा सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिनमें से तीस सांसद बीजेपी के हैं।  इस साल उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, कर्नाटक, ओडिशा और हरियाणा सहित कई राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने हैं।

PC: bihar.punjabkesari

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें