भाजपा युवाओं के साथ घोर अन्याय कर रही है: Dotasra

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब बेरोजगार भत्ता और पंचायत चुनाव को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

भाजपा युवाओं के साथ घोर अन्याय कर रही है: Dotasra

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब बेरोजगार भत्ता और पंचायत चुनाव को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि 2 लाख बेरोजगार युवाओं को 7 महीने से भत्ता नहीं मिला। भाजपा सरकार सिर्फ फाइलें घुमा रही है। भाजपा के कार्यकाल के सवा 2 साल निकल गए, लेकिन युवा बेरोजगारों की हालत नहीं बदली। न नौकरी मिल रही है, न भत्ता मिल रहा है, भविष्य अधर में लग रहा है। कांग्रेस सरकार ने युवा बेरोजगारों को संबल देने के लिए योजना शुरू की थी, लेकिन भाजपा युवाओं के साथ घोर अन्याय कर रही है।

डोटासरा ने कहा कि जब पंचायत और निकाय चुनाव 15 अप्रैल को नहीं कराने थे, तो भाजपा सरकार ने तैयारी के नाम पर जनता के करोड़ों रुपए खर्च क्यों किए और क्यों लोगों को गुमराह किया? ये खर्च फिर दोबारा होगा, क्या ये जनता के पैसे की खुली लूट नहीं है? आखिर किसको फायदा पहुंचाने के लिए ये खेल खेला गया?  एक तरफ भाजपा सरकार बार-बार बहानेबाजी करके पंचायत व निकाय चुनाव टालकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है और दूसरी ओर चुनाव तैयारी के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई लूट रही है।

PC:X