Bhajanlal सरकार ने अब दे दी है इसकी स्वीकृति, आमजन के लिए है बड़ी सौगात

इंटरनेट डेस्क।  राजस्थान के ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के उद्देश्य से भजनलाल सरकार ने अब एक बड़ा कदम उठा लिया है।

Bhajanlal सरकार ने अब दे दी है इसकी स्वीकृति, आमजन के लिए है बड़ी सौगात

इंटरनेट डेस्क।  राजस्थान के ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के उद्देश्य से भजनलाल सरकार ने अब एक बड़ा कदम उठा लिया है। प्रदेश सरकार ने अब नए उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों के निर्माण के लिए 8030 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।  ये पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

इस राशि से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में 146 स्वास्थ्य उप केंद्रों के नए भवनों का निर्माण किया जाएगा। सीएम भजनलाल शर्मा की अनुशंसा पर जारी इस राशि से पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव मादड़ी, एंदलावास, कानेलाव, खेतावास, वडेरवास व खरोकड़ा में नए स्वास्थ्य उप केंद्रों के नए भवनों का निर्माण किया जाएगा।

गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के इन छह गांवों के एसएचसी (स्वास्थ्य उप केंद्र) के नए भवनों के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का आभार व्यक्त किया है।

प्रत्येक एसएचसी के लिए 55 लाख रुपए की राशि मंजूर हुई
जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रत्येक एसएचसी के लिए 55 लाख रुपए की राशि मंजूर हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं की कमी को देखते हुए, नए उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने और मौजूदा जर्जर भवनों को बदलकर नए आधुनिक भवन बनाने के लिए धनराशि जारी की है। इस परियोजना के तहत, चिन्हित किए गए स्थानों पर आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन बनेंगे, जहां प्रसव कक्ष, टीकाकरण और सामान्य ओपीडी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

PC:  dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें