इंटरनेट डेस्क। भारत से ऑपरेशन सिंदूर के तहत मिली करारी हार के बाद अब पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने के संकेत मिल रहे हैं। देश में लगातार बिगड़ी रही आर्थिक स्थिति के बीच सरकार और सेना के बीच ताकत का संतुलन तेजी से सेना की ओर झुकता नजर आ रहा है।
अब पाकिस्तान में एक बार फिर से सेना द्वारा तख्तापलट के संकेत मिल रहे हैं। खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सरकार ने मौजूदा सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को एक बड़ी सैन्य पदवी देकर ये संकेत दिए हैं। खबरो के अनुसार, पाक सरकार की ओर से आसिम मुनीर को देश की सर्वोच्च सैन्य पदवी फील्ड मार्शल से सम्मानित किया गया है। पाक सैन्य इतिहास में दूसरी किसी सेना प्रमुख को यह पदवी दी गई है।
इससे पहले पाकिस्तान सरकार की ओर से 1959 में जनरल मोहम्मद अयूब खान को ये पदवी दी गई थी। इससे अब ये संकेत मिलने लगे हैं कि पाक सेना ने न केवल रणनीतिक रूप से बल्कि राजनीतिक रूप से भी सिविल सरकार पर पकड़ मजबूत बना ली है।
'PC: hindi.moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें