अब 5 किलो वाला LPG सिलेंडर भी हो गया है महंगा, देने होंगे इतने रुपए अधिक

इंटरनेट डेस्क। पांच किलो वाले छोटे सिलेंडर का उपयोग करने वाले प्रवासी मजदूर, डेली वेज वर्कर्स और स्टूडेंट को आज बड़ा झटका लगा है।

 अब 5 किलो वाला LPG सिलेंडर भी हो गया है महंगा,  देने होंगे इतने रुपए अधिक

इंटरनेट डेस्क। पांच किलो वाले छोटे सिलेंडर का उपयोग करने वाले प्रवासी मजदूर, डेली वेज वर्कर्स और स्टूडेंट को आज बड़ा झटका लगा है। मई माह के पहले ही दिन कमर्शियल के बाद अब 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में भी इजाफा किए जाने से लोगों को ये बड़ा झटका लगा है।

खबरों के अनुसार, कंपनियों ने आज 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 261 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाई है। इससे पहले 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपए का इजाफा किया गया था। अब 5 किलो वाला ये सिलेंडर 549 रुपए के स्थान पर 810 रुपए में मिलेगा।

 इस छोटे सिलेंडर सबसे ज्यादा उपयोग प्रवासी मजदूर करते हैं। इससे आज से उनकी रसोई का बजट बिगड़ने वाला है। शहर-राज्य छोड़कर दूसरे शहरों में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स, डेली वेज वर्कर्स, छोटे दुकानदारों को भी इससे झटका लगा है। लोगों को अब इस सिलेंडर के लिए ज्यादा राशि देनी होगी।

PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें