Thane Crime: प्रेमी ने किया शादी से इनकार तो महिला ने चाक़ू से काटा उसका प्राइवेट पार्ट, मामला दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति को अपनी प्रेमिका से शादी करने से इनकार करने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़े। गुस्से में आकर महिला ने रसोई के चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति किसी तरह अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी जान बच गई। 

Thane Crime: प्रेमी ने किया शादी से इनकार तो महिला ने चाक़ू से काटा उसका प्राइवेट पार्ट, मामला दर्ज

pc: aaj tak

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति को अपनी प्रेमिका से शादी करने से इनकार करने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़े। गुस्से में आकर महिला ने रसोई के चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति किसी तरह अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी जान बच गई। 

ठाणे पुलिस ने घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है। ठाणे के एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ठाणे जिले की 26 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी पर चाकू से हमला किया, जिससे उसके गुप्तांग में चोट लग गई। 

घटना 16 अगस्त को भिवंडी में हुई। अधिकारी ने आगे बताया कि आरोपी महिला ने पद्म नगर इलाके में अपने घर पर हमला किया। उसने रसोई के चाकू से अपने 31 वर्षीय प्रेमी के गुप्तांग पर इसलिए हमला किया, क्योंकि उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। 

हमले के बाद खून से लथपथ पीड़ित किसी तरह अपनी प्रेमिका के घर से भाग निकला और अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 118(1) के तहत खतरनाक हथियारों या साधनों से स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें