Pakistan में फिर हुआ आतंकी हमला, वायु सेना के अड्डे को बनाया निशाना 

इंटरनेट डेस्क। पड़ोसी देश पाकिस्तान को एक बार फिर से आतंकी हमले का सामना करना पड़ा है। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस में कई आतंकी घुस गए हैं। पूरे इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो चुकी है।

कई पाकिस्तानी पत्रकारों की रिपोर्ट और वीडियो से मिली जानकारी के अनुसार, मियांवाली एयरबेस में कथित तौर पर अज्ञात बंदूकधारियों ने वायु सेना के प्रशिक्षण अड्डे पर हमला किया है। इस हमले में कई लोग हताहत हुए हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मियांवाली में आज सुबह कई आत्मघाती हमलावरों ने वायु सेना अड्डे को निशाना बनाया है।

पाकिस्तान वायु सेना ने इस संबंध में जानकारी दी है। सेना ने बताया कि जवाबी गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। इस आतंकी हमले में  कई लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। खबरों के अनुसार, पांच से छह भारी हथियारों से लैस लोगों के एक समूह ने ये हमला किया है। 

PC: livehindustan