T20 मैच में खाता भी नहीं खोल सके दस बल्लेबाज, इस टीम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड 

खेल डेस्क। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है।  इसका मतलब है कि क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है और अंतिम परिणाम की भविष्यवाणी करना मुश्किल है।

ऐसा ही राजस्थान में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आयोजित टी20 विमेंस चैंपियनशिप में देखने को मिला है। सोमवार को राजधानी जयपुर में खेले गए मैच में सीकर के खिलाफ सिरोही की महिला टीम केवल चार रन पर ही ढेर हो गई। चौंकाने वाली ये है कि सिरोही के दस बल्लेबाज शून्य पर ही आउट हो गए।

इस मैच को जीतने के लिए सीकर की टीम को सिर्फ एक ही रन बनाना पड़ा। बाकी रन सिरोही की टीम ने व्हाइट गेंद फेंक सीकर के खाते में जोड़ दिए। इस प्रकार टी20 विमेंस चैंपियनशिप के पहले ही दिन सिरोही की टीम ने महिला क्रिकेट को शर्मसार कर दिया। सिरोही के इस प्रकार के प्रदर्शन से जिला क्रिकेट संघों के सिलेक्शन पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

PC: depositphotos
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें