तेलुगु सुपरस्टार Nagarjuna को मिला उच्च न्यायालय से संरक्षण, ये है मामला

इंटरनेट डेस्क। तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन ने शानदार अभियन के दम पर फिल्मी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

तेलुगु सुपरस्टार Nagarjuna को मिला उच्च न्यायालय से संरक्षण, ये है मामला

इंटरनेट डेस्क। तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन ने शानदार अभियन के दम पर फिल्मी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। अब इस अभिनेता को लेकर एक बड़ी खबर आई है।

खबर ये हैं कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने नागार्जुन के व्यक्तित्व अधिकारों को संरक्षण प्रदान किया है। नागार्जुन ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों को संरक्षण प्रदान करने के लिए हाई कोर्ट का आभार व्यक्त किया है।

कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभियन का जलवा दिखा चुके इस अभिनेता ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान के दुरुपयोग के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था। इस पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें व्यक्तित्व अधिकारों को संरक्षण प्रदान किया है।

आपको बात दें कि एआई के इस दौर में हाल ही में बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और करण जौहर सहित कुछ फिल्मी  सितारों ने उच्च न्यायालय से आदेश हासिल किया था, जिसमें बिना अनुमति के उनकी तस्वीरें उपयोग करना गैरकानूनी होगा।

PC: thenewsminute
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें