Telangana: रेवंत रेड्डी आज लेंगे सीएम पद की शपथ, सोनिया, राहुल सहित कई नेता होंगे शामिल

तेलंगाना में सत्ता हासिल करने में सफल रही कांग्रेस आज सरकार बनाने जा रही है। बता दें की रेवंत रेड्डी की अगुवाई में कांग्रेस यहा सरकार बनाएगी।

Telangana: रेवंत रेड्डी आज लेंगे सीएम पद की शपथ, सोनिया, राहुल सहित कई नेता होंगे शामिल

इंटरनेट डेस्क। तेलंगाना में सत्ता हासिल करने में सफल रही कांग्रेस आज सरकार बनाने जा रही है। बता दें की रेवंत रेड्डी की अगुवाई में कांग्रेस यहा सरकार बनाएगी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो रेवंत रेड्डी गुरुवार को हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में दोपहर 1.04 मिनट पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बता दें की तेलंगाना राज्य गठन के बाद कांग्रेस पहली बार सत्ता में आई है, जिसके चलते शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी तेलंगाना के लिए रवाना हो चुकी हैं। समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित मल्लिकार्जुन खरगे भी शिरकत करेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। भव्य शपथ ग्रहण करके कांग्रेस दक्षिण की सियासत में अपना सियासी माहौल बनाए रखने की स्ट्रैटेजी पर चल रही है।

pc- tv9