Telangana Elections 2023: योगी ने हैदराबाद का नाम बदलने का किया ऐलान तो ओवैसी ने दिया ये जवाब

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे और चार में संपन्न भी हो चुके है। अब तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होना बाकी है।

Telangana Elections 2023: योगी ने हैदराबाद का नाम बदलने का किया ऐलान तो ओवैसी ने दिया ये जवाब

इंटरनेट डेस्क। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे और चार में संपन्न भी हो चुके है। अब तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होना बाकी है। ऐसे में अब सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता इस समय तेेलंगाना में चुनाव प्रचार कर रहे है। इधर भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तेलंगाना में प्रचार और रोडशो कर रहे है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो योगी आदित्यनाथा ने अपने रोड शो के दौरान हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने का ऐलान किया था। इसको लेकर ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उनपर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद का नाम बदलने का आपका ख्वाब, ख्वाब ही रहेगा।

ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आज हम देख रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के सीएम यहां आए, उनका एक पेटेंट डायलॉग है कि हम नाम बदल देंगे, उनसे कुछ और आता ही नहीं। औवेसी ने आगे कहा, अरे भाई! आप हैदराबाद का नाम नहीं बदल सकते। आपका ख्वाब, ख्वाब ही रहेगा।

pc- aaj tak