Telangana: गिट्टी से लदे डंपर ने बस को मारी टक्कर, हादसे में 24 लोगों की हुई मौत

इंटरनेट डेस्क। देश में हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को राजस्थान के फलोदी में हुई सड़क हादसे के बाद आज तेलंगाना में बड़ी दुर्घटना हुई है।

Telangana:  गिट्टी से लदे डंपर ने बस को मारी टक्कर, हादसे में 24 लोगों की हुई मौत

इंटरनेट डेस्क। देश में हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को राजस्थान के फलोदी में हुई सड़क हादसे के बाद आज तेलंगाना में बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां के रंगारेड्डी जिले में हैदराबाद-बीजापुर नेशनल हाईवे पर आज सुबह गिट्टी से लदे डंपर द्वारा तेलंगाना रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन  बस को टक्कर मारने से ये दर्दनाक हादसा हुआ है।

खबरों के अनुसार, इस सड़क हादसे में बस में सवार 24 लोगों की मौत हो गई। वहीं  कई लोग अन्य घायल हो गए। मृतकों को आंकड़ा बढ़ सकता है। कई लोगों की हालत गंभीर होने की जानकारी मिली है।

खबरों के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी। बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे। बस में सवार ज्यादातर छात्र  कॉलेज अटेंड करने के लिए हैदराबाद लौट रहे थे।

पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बतया कि चेवेल्ला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में खानपुर गेट के पास गलत दिशा से आ रहे डंपर ने सवारियों से भी बस को टक्कर मार दी। डंपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर यात्रियों पर गिरने से बस बुरी तरह डैमेज हो गई।

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने  जताया दुख

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच बचान अभियान चलाया। प्रशासन की ओर से गिट्टी में दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने इस सड़क हादसे पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए औप समय-समय पर हादसे की डिटेल अपडेट के साथ मांगी है।

PC: starsamachar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें