Teeth Whitening Remedy : पीले दांतों को चमका देता है बेकिंग सोडा और नमक का ये मिश्रण, इस प्रकार करें उपयोग 

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में बहुत से लोगों को दांतों से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सही देखभाल के बाद भी बहुत से लोगों के दांत पीले पड़ जाते हैं।

अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप अपने दांतों को चमका सकते हैं। पीले दांतों की परेशानी को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा और नमक बहुत ही उपयोगी है। आप इन दोनों चीजों को मिलाकर उपयोग कर लें। इससे आपके दांतों का पीलापन दूर हो जाएगा। 

इसके लिए आप डेढ़ चम्मच बेकिंग सोडा में आधा चम्मच नमक मिला लें। अब आप इस मिश्रण को उंगली की सहायता से दांतों पर लगातार रगड़ें। इसे अपने दांतों पर पांच मिनट तक लगाने के बाद पानी से कुल्ला कर लें। इसका उपयोग करने से आपको थोड़े ही दिनों में प्रभाव नजर आएगा। आप इसका उपयोग सप्ताह में एक बार कर सकते हैं। 

PC: freepik