Techno News: टेलीग्राम में अब आया ये नया फीचर्स, वॉइसनोट को पढ़ सकेंगे अब टेक्स्ट में

दुनियाभर में टेलीग्राम के भी करोड़ो यूजर्स है जो इसका उपयोग सोशल मीडिया उप के लिए करते है।

Techno News: टेलीग्राम में अब आया ये नया फीचर्स, वॉइसनोट को पढ़ सकेंगे अब टेक्स्ट में

इंटरनेट डेस्क। दुनियाभर में टेलीग्राम के भी करोड़ो यूजर्स है जो इसका उपयोग सोशल मीडिया उप के लिए करते है। ऐसे में आप भी इसका उपयोग करते होंगे। ये फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की तरह ही काम करता है। ऐसे में  समय-समय पर कंपनी इसमें कई नए फीचर्स ऐड करती रहती है। ऐसे में अब नया फीचर आया है वो ये है की आप लंबे वॉइसनोट को टेक्स्ट में पढ़ सकते है। तो जानते है इसके बारे में।

क्या है नया फीचर्स
जानकारी के अनुसार टेलीग्राम में आप वॉइस टू टेक्स्ट फीचर जो पहले केवल प्रीमियम यूजर्स के पास था, वो अब फ्री यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा। बताया जा रहा है की इस फीचर की मदद से आप लम्बे वॉइस नोट को टेक्स्ट के रूप में पढ़ पाएंगे।

मिलेगी ऐसी सुविधा
हालांकि खबरे यह भी है की आप केवल 2 वॉइस नोट को एक हफ्ते में टेक्स्ट के रूप में पढ़ पाएंगे। यानि सभी वॉइसनोट पर ये लागू नहीं होगा। बता दें की कंपनी ने स्टोरी स्टैट, चैनल में कस्टम इमोजी रिएक्शन समेत कई नए फीचर्स लाइव किए हैं।

pc- aaj tak