Tech Tips: बहुत ही शानदार है WhatsApp का ये फीचर, जान लें

इंटरनेट डेस्क। WhatsApp आज के समय में लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी हो चुका है। इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का दुनिया भर में लाखों यूज़र उपयोग करते हैं।

Tech Tips:  बहुत ही शानदार है WhatsApp का ये फीचर, जान लें

इंटरनेट डेस्क। WhatsApp आज के समय में लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी हो चुका है। इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का दुनिया भर में लाखों यूज़र उपयोग करते हैं। इसके माध्यम से यूज़र रोज़ाना अपने दोस्तों और परिवार के साथ फ़ोटो, वीडियो और दूसरी मीडिया फ़ाइलें शेयर करते हैं।

हालांकि, यूज़र द्वारा अक्सर शिकायत की जाती है कि WhatsApp पर भेजी जाने वाली फ़ोटो और वीडियो की क्वालिटी खराब होती है। इसका प्रमुख कारण ऐप डिफ़ॉल्ट रूप से मीडिया फ़ाइलों को कंप्रेस कर देता है। ऐसा होने से कम डेटा खर्च होता है, जिससे फ़ाइलें तेज़ी से भेजी जाती हैं।

आज हम आपको एक ऐसे फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका उपयोग करने से फ़ोटो और वीडियो की क्वालिटी खराब नहीं होगी। ये WhatsApp का HD मीडिया फ़ीचर है। यूज़र एचडी क्वालिटी को डिफ़ॉल्ट सेटिंग के तौर पर परमानेंटली ऑन भी कर सकते हैं। वहीं आवश्यकता होने पर हर फ़ोटो या वीडियो भेजते समय एचडीज ऑप्शन का चयन कर सकते हैं। ये फीचर आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

PC:  popsci
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें