इंटरनेट डेस्क। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जल्द ही पुराना mAadhaar एप बंद का दिया जाएगा। ऐसा होने पर यूजर्स को नए आधार एप पर शिफ्ट होना होगा। इसमें यूजर्स को क्यूआर-बेस्ट आधार शेयरिंग, फेस ऑथेंटिकेशन और बेहतर प्राइवेसी जैसे खास फीचर्स मिलेंगे। यूआईडीएआई की ओर से यूजर्स को बिना देरी किए नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने की सलाह दी गई गई है।
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि नए आधार एप में यूजर्स को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी। नए आधार एप में यूजर्स क्यूआर कोड के जरिए अपनी पहचान सुरक्षित तरीके से शेयर कर पाएंगे। इससे फोटोकॉपी देने की जरूरत कम होगी। वहीं यूजर्स को फेस वेरिफिकेशन फीचर भी मिलेगा, जिससे आधार एक्सेस और ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा।
इसकी एक विशेष बात ये कि यूजर्स इंटरनेट के बिना भी आधार वेरिफिकेशन कर पाएंगे। वहीं सभी यूजर अपने स्मार्टफोन से ही आधार बायोमेट्रिक लॉक या अनलॉक कर पाएंगे। नए एप में यूजर्स यह भी देख सकेंगे कि उनका आधार कब और कहां इस्तेमाल हुआ है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें