Tech Tips: स्मार्टफोन पर फर्जी कॉल्स की इस प्रकार कर लें पहचान, नहीं होगा फ्रॉड

इंटरनेट डेस्क। स्मार्टफोन पर फर्जी कॉल्स और मैसेज आना आम बात हो चुकी है। बहुत से लोग इनसे परेशानी भी हो चुके हैं। क्या आपको पता है फर्जी कॉल्स और मैसेज कौन से होते हैं?

Tech Tips: स्मार्टफोन पर फर्जी कॉल्स की इस प्रकार कर लें पहचान, नहीं होगा फ्रॉड

इंटरनेट डेस्क। स्मार्टफोन पर फर्जी कॉल्स और मैसेज आना आम बात हो चुकी है। बहुत से लोग इनसे परेशानी भी हो चुके हैं। क्या आपको पता है फर्जी कॉल्स और मैसेज कौन से होते हैं? आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

इनकी पहचान करना अब बेहद आसान हो गया है। फोन पर आने वाले फर्जी कॉल्स और मैसेज को भी आसानी से रिपोर्ट किया जा सकता है।  केन्द्र  सरकार की ओर से इसके लिए संचार साथी पोर्टल और ऐप लॉन्च किया है। इस पोर्टल और ऐप के चक्षु सेक्शन में जाकर कॉल्स और मैसेज को रिपोर्ट किया जा सकता है। इसके बाद जिस नंबर से कॉल या मैसेज आया है आप उन्हें ब्लॉक कर सकते हैं।

सरकार की ओर से बैंकिंग, इंश्योरेंस और वित्तीय कॉल्स के लिए नई 160 नंबर सीरीज जारी की गई है। इन सेवाओं के लिए कोई भी कॉल 160 से शुरू होने वाले नंबर से नहीं आते हैं तो ये फर्जी हो सकते हैं। आपको सतर्क हो जाना चाहिए। वहीं मैसेज के सेंडर के आखिर में '-' के बाद S, G या फिर P लिखा होने पर आप इन्हें सही समझे।

PC: thenewsminute
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें