Tech Tips: गुमराह करने वाले कंटेंट को लेकर गूगल ने बनाई ये योजना, जान लें आप 

इंटरनेट डेस्क। गूगल मैप्स पर भी समय-समय में पर नए फीचर आते रहते हैं। अब इसको लेकर गूगल की ओर से नया अपडेट जारी किया है। अब गूगल की ओर से फेक रिव्यू और गुमराह करने वाले कंटेंट को योजना बनाई गई है।

Tech Tips: गुमराह करने वाले कंटेंट को लेकर गूगल ने बनाई ये योजना, जान लें आप 

इंटरनेट डेस्क। गूगल मैप्स पर भी समय-समय में पर नए फीचर आते रहते हैं। अब इसको लेकर गूगल की ओर से नया अपडेट जारी किया है। अब गूगल की ओर से फेक रिव्यू और गुमराह करने वाले कंटेंट को योजना बनाई गई है। खबरों के अनुसार, गूगल मैप्स की सबसे बड़ी चुनौती फेक रिव्यू और गुमराह करने वाले कंटेंट हैं, इन्हीं से निपटने के लिए गूगल की ओर से प्लान बना लिया गया है।

गूगल ने अपने एक ब्लॉग में इस संबंध में जानकारी दी है। इसमें गूगल ने जानकारी दी है कि वह गूगल मैप्स पर शेयर होने वाले सभी कंटेंट को मॉनिटर कर रहा है। इसमें बताया गया है कि नई पॉलिसी के तहत किसी नए अकाउंट को थोक में रिव्यू नहीं करने दिया जाएगा। वहीं कंपनी की ओर से अधिक निगेटिव रिव्यू करने वाले अकाउंट का रिव्यू किया जाएगा।

जान-बूझकर गलत रिव्यू देने पर उसके कंट्रीब्यूशन को सीमित किया जाएगा। वहीं किसी को नुकसान पहुंचाने वाले रिव्यू या कंटेंट पोस्ट हो रहे हैं तो उसे भी गूगल द्वारा रोका जाएगा। इनके अलावा गुमराह करने वाले कंटेंट भी डिलीट कर दिया जाएगा। 

PC: amarujala