Tech: इंस्टाग्राम पर अब यूजर्स को मिलेगा ये विकल्प, जल्द ही होगा जारी

इंटरनेट डेस्क। इंस्टाग्राम पर समय-समय पर नए-नए फीचर यूसर्ज की सुविधा के लिए आते रहते हैं। अब इंस्टाग्राम यूसर्ज के लिए अच्छी खबर आई है। अब व्हाट्सएप का एक फीचर इंस्टाग्राम पर भी काम करता नजर आएगा।

Tech:  इंस्टाग्राम पर अब यूजर्स को मिलेगा ये विकल्प, जल्द ही होगा जारी

इंटरनेट डेस्क। इंस्टाग्राम पर समय-समय पर नए-नए फीचर यूसर्ज की सुविधा के लिए आते रहते हैं। अब इंस्टाग्राम यूसर्ज के लिए अच्छी खबर आई है। अब व्हाट्सएप का एक फीचर इंस्टाग्राम पर भी काम करता नजर आएगा। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग और इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी की ओर से इस संबंध में अपने चैनल पर जानकारी दी गई है। 

उन्होंने बताया कि पोस्ट में बताया कि इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज (डीएम) में अब रीड रिसिप्ट्स का विकल्प भी आपको मिलेगा। ये मेटा कंपनी की यूजर्स प्राइवेसी का एक हिस्सा होगा। लोग अब अपनी आवश्यकता के अनुसार इसे ऑन या ऑफ कर सकेंगे।

व्हाट्सएप जैसे इस फीचर में ऑन करने के बाद संदेश पढ़े जाने की जानकारी भेजने वाले को भी नहीं होगी। यूजर्स की ओर से इसे बंद भी किया जा सकता है। इंस्टाग्राम का ये नया फीचर अभी टेस्टिंग मोड में है। जल्द ही इसे जारी किया जाएगा।

PC: indiatoday