Team India: वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ पूरा, मिली भारतीय टीम की जर्सी

Team India: वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ पूरा, मिली भारतीय टीम की जर्सी

Team India: वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ पूरा, मिली भारतीय टीम की जर्सी

इंटरनेट डेस्क। इस समय क्रिकेट की दुनिया में एक ही नाम छाया हुआ हैं और वो है वैभव सूर्यवंशी। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया, जिसका सपना देश का हर युवा क्रिकेटर देखता है। उन्हें भारतीय टीम की जर्सी सौंप दी गई है। बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ सदस्य रघु उनके कमरे में पहुंचते हैं और जर्सी वाला बॉक्स उन्हें सौंपते हैं।

वैभव अपने सहज अंदाज में हाथ जोड़कर उनका स्वागत करते हैं और फिर उनके पैर छुए। बीसीसीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर एक विशेष वीडियो साझा किया है, जिसमें भारतीय क्रिकेटर के रूप में वैभव सूर्यवंशी का पहला इंटरव्यू देखने को मिलता है। वीडियो में पहली बार टीम इंडिया की जर्सी मिलने के यादगार पल को भी दिखाया गया है। इस दौरान 15 वर्षीय खिलाड़ी का बड़ों के प्रति सम्मान फिर से देखने को मिलता है।

वीडियो में बातचीत करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा, मेरे पास शब्द नहीं हैं कुछ बोलने को, जिस चीज के लिए मैंने पहले दिन से बैट पकड़ा था, क्रिकेट ग्राउंड पर गया था और प्रैक्टिस की थी, वह सपना मेरा पूरा हुआ है। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। टीम इंडिया की टी-शर्ट देखकर मैं इतना खुश हुआ कि लगातार हंस रहा था।

pc- jagran