TCS कर्मचारियों को मिलेगी 8% वेतन वृद्धि: होली 2025 से पहले मिलेगा बोनस?

होली से पहले वेतनभोगी कर्मचारियों की किस्मत एक बार फिर बदलने वाली है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो सभी के बैंक खातों में अतिरिक्त पैसे आने वाले हैं। दरअसल, देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी टीसीएस के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। खबर है कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज होली से पहले वेतन में 4 से 8 फीसदी की बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है। 

कंपनी मार्च में सालाना वेतन वृद्धि की योजना बना रही है। टीसीएस कर्मचारियों को अप्रैल 2025 के वेतन से बढ़ी हुई सैलरी मिलने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त वर्ष 22 में टीसीएस ने अपने कर्मचारियों के औसत वेतन में 10.5 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जो फिर 2024 (वित्त वर्ष 24) में घटकर 7-9 फीसदी रह गई। अब 2025 में वेतन वृद्धि में और कमी आने की उम्मीद है और यह 4-8 फीसदी रह जाएगी। वित्त वर्ष 24-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2024) में टीसीएस ने ₹12,380 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया, जो सालाना (साल-दर-साल) 5.5% की वृद्धि दर्शाता है।

सिर्फ सैलरी ही नहीं, बल्कि कंपनी हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने की भी खबर है। फिलहाल टीसीएस के पास 6,07,354 कर्मचारी हैं और मार्च 2025 तक 40,000 नए फ्रेशर्स को नियुक्त करने की योजना है।

टीसीएस ने घोषणा की है कि उसने 25,000 से अधिक कर्मचारियों को पदोन्नत किया है और अब 40,000 से अधिक नए कर्मचारियों को नियुक्त करने की तैयारी कर रही है। इस भर्ती का लक्ष्य 2025 है।

इस बार औसत वेतन वृद्धि 6% से 8% के बीच हो सकती है। यह वेतन वृद्धि अप्रैल 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।