Tanu Weds Manu का बनेगा तीसरा पार्ट, निर्देशक ने बोल दी है ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। दर्शकों को सुपरहिट फिल्म तनु वेड्स मनु का तीसरा पार्ट भी देखने को मिल सकता है। बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक आनंद.एल.राय अपनी इस सुपरहिट फिल्म तीसरा पार्ट बनाना चाहते हैं। वर्ष 2011 में प्रदर्शित हुई फिल्म तनु वेड्स मनु में कंगना रनौत और आर. माधवन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इसके बाद आनंद.एल.राय द्वारा साल 2015 में तनु वेड्स मनु की सीक्वल तनु वेड्स मनु रिटन्र्स बनया गया था। अब फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर आनंद. एल. राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बोल दिया कि फिल्म तनु वेड्स मनु का तीसरा पार्ट जरूर आएगा। उन्होंने कहा कि कि तनु वेड्स मनु एक ऐसी फे्रंचाइजी है,जो तीसरा पार्ट डिमांड करती है।

कंगना और माधवन ने शानदार अभिनय से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने इन किरदारों को बहुत प्यारी तरह निभाया है। हालांकि अभी तक ये बात सामने नहीं आई है कि तनु वेड्स मनु के तीसरे पार्ट में कौन से कलाकार अभिनय करते हुए दिखाई देंगे।

PC: amarujala 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें