T20 World Cup: एक ही मैच में खेले गए दो सुपर ओवर, दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

खेल डेस्क। साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच  ग्रुप-डी के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में दो सुपर ओवर खेले गए।

T20 World Cup: एक ही मैच में खेले गए दो सुपर ओवर, दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

खेल डेस्क। साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच  ग्रुप-डी के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में दो सुपर ओवर खेले गए। हालांकि संघर्ष के बावजूद अफगानिस्तान को  दूसरे ओवर में हार का सामना करना पड़ा। इस ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 24 रन बनाने थे, लेकिन टीम केवल 19 रन ही बना सकी। 

इससे पहले रयान रिकेल्टन (61) और क्विंटन डी कॉक (59) की अर्धशतकीय पारियों के  दम पर  साउथ अफ्रीका टीम  विरोधी टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

जवाब में रहमानुल्लाह गुरबाज की 42 गेंदों पर खेली गई 84 रन की तूफानी पारी के दम पर अफगानिस्तान भी निर्धारित ओवरों में इतने ही  रन बनाने में सफल हुई। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए लुंगी एनगिडी को मैन ऑफ द मैच क पुरस्कार दिया गया। उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए।

PC: espncricinfo