T20 World Cup: इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन, सैमसन ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया। टीम इंडिया का ये लगातार दूसर विश्व खिलाब है।

T20 World Cup: इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन, सैमसन ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया। टीम इंडिया का ये लगातार दूसर विश्व खिलाब है। मैच में एक बार फिर से संजू सैमसन की तूफानी पारी देखने को मिली।

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में सैमसन ने 46 गेंदों में शानदार 89 रन बनाए। इस पारी के दम पर उन्होंने विराट कोहली का 12 साल पूरा रिकॉर्ड ध्वस्त किया। वह पुरुष टी20 विश्व कप के एक ही संस्करण में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।  सैसमन ने इस विश्व कप में कुल  321 रन बनाए, जो कोहली के 2014 सीजन के 318 रनों से अधिक है।  इस सूची में तीसरे स्थान पर अब इशान किशन का नाम आ गया है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में  317 रन बनाए हैं।

 

साहिबजादा फरहान के नाम दर्ज है विश्व रिकॉर्ड
हालांकि, एक टी-20 विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व कप रिकॉर्ड अब भी पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के नाम हो गया है, जिन्होंने इस टी-20 विश्व कप में 383 रन बनाए हैं। सैमसन केवल पांच पारियों में ही विराट का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छह बल्लेबाज

रन, खिलाड़ी, देश, संस्करण

383, साहिबजादा फरहान, पाकिस्तान, 2026

326, टिम सीफर्ट न्यूजीलैंड, 2026

321, संजू सैमसन, भारत 2026

319, विराट कोहली भारत 2014

317, तिलकरत्ने दिलशान  श्रीलंका 2009

317, ईशान किशन भारत, 2026