T20 World Cup: इंग्लैंड को विश्व चैम्पियन बनाने के लिए इन 15 दिग्गजों का किया टीम में चयन

खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप 2026 के लिए एक और टीम का ऐलान हो गया है। अब इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हुआ है। 7 फरवरी से 8 मार्च खेले जाने वाले इस इस टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड टीम की कमान हैरी ब्रूक को सौंपी गई है।

वहीं जोफ्रा आर्चर चोटिल होने के बावजूद विश्व कप टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इस टीम में जोश टंग का भी चयन हुआ है। उनका चयन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में की गई शानदार गेंदबाजी के बाद हुआ है। पूर्व कप्तान जोस बटलर भी विश्व कप खेलते नजर आएंगे। सैम करन को भी इस टीम में जगह मिली है।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड इस प्रकार है: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, रेहान अहमद, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, बेन डकेट, फिल सॉल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड विल जैक्स, जैमी ओवरटन और आदिल राशिद।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें