T20 World Cup: अब दक्षिण अफ्रीकी टीम का भी हुआ ऐलान, इन दिगगजों को मिली जगह

खेल डेस्क। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड के बाद अब दक्षिण अफ्रीकी टीम का भी ऐलान कर दिया गया है।

T20 World Cup: अब दक्षिण अफ्रीकी टीम का भी हुआ ऐलान, इन दिगगजों को मिली जगह

खेल डेस्क। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड के बाद अब दक्षिण अफ्रीकी टीम का भी ऐलान कर दिया गया है। 1 जून से शुरू होने वाला क्रिकेट के इस महांकुभ के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। इस टीम में दो अनकैप्ड प्लेयर्स को भी जगह दी गई है।

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी इस टीम की कप्तानी एडेन मार्करम को सौंपी है। दक्षिण अफ्रीका की व्हाइट बॉल टीम के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस टीम में बल्लेबाज रयान रिकेलटन और तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन दो अनकैप्ड क्रिकेटर शामिल हैं। इस टीम में केशव महाराज भी जगह बनाने में सफल रहे हैं। वहीं क्विंटन डी कॉक को भी टीम में जगह मिली है।

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम इस प्रकार है: 
एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, हेनरिक क्लासेन, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जे, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स।

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें