खेल डेस्क। आगामी टी20 विश्व कप के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। सूर्यकुमार यादव ही टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। इस टीम में शुभमन गिल को जगह नहीं मिली है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की भारतीय टीम में वापसी हुई है। संजू सैमसन और रिंकू सिंह भी विश्व कप टीम में शामिल है।

विश्व कप के लिए घोषित टीम ही न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 टीम में हिस्सा लेगी। टीम का ऐलान किए जाने से पहले मुंबई में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर समेत सभी चयनकर्ता और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मीटिंग हुई। आपको बता दें कि आगामी टी20 विश्व कप अगले साल 7 फरवरी से शुरू होगा। 20 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा।
विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल।
PC: navbharatlive, X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
The same squad will play the @IDFCFIRSTBank 5-match T20I series against New Zealand in January.#TeamIndia | #INDvNZ https://t.co/o94Vdqo8j5
— BCCI (@BCCI) December 20, 2025