T20 World Cup: दूसरे सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत, वानखेड़े स्टेडियम में ऐसा रहा है प्रदर्शन

खेल डेस्क। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।

T20 World Cup: दूसरे सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत, वानखेड़े स्टेडियम में ऐसा रहा है प्रदर्शन

खेल डेस्क। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में जीत दर्ज करने वाले टीम का फाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला होगा। न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफानइल में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी थी। भारत का वानखेड़े में  प्रदर्शन शानदार रहा है।

टीम इंडिया ने यहां पर 7 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 5 जीते और 2 गंवाए। वहीं, इंग्लैंड ने यहां 6 टी-20 मैचों में तीन में जीत और इतने में ही हार मिली है। भारत और इंग्लैंड के बीच इस मैदान पर दो बार मुकाबला हो चुका है। इसमें दोनों को 1-1 में जीत मिली।

दोनों टीमों के बीच तीसरी बार सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत की टीम छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। भारत को 5 में से 3 सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत मिली है।

PC: espncricinfo