खेल डेस्क। मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद कप्तान सूर्य़कुमार यादव (नाबाद 47 रन) की पारी के दम पर भारत ने टी20 एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। पाकिस्तान सिर्फ 127 रन बना सकी। जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
मैच में भारतीय कप्तान सूर्य़कुमार यादव ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। सूर्य़कुमार यादव ने भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेली। इसके साथ ही वह जन्मदिन पर टी20 क्रिकेट में टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। सूर्या का कल 14 सितंबर यानी रविवार को को जन्मदिन था।
टी20 में भारत की ओर से पहली बार ऐसा हुआ है। वैसे वनडे में चार भारतीय क्रिकेटर ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। वनडे में सचिन तेंदुलकर, नवजोत सिद्धू, विनोद कांबली और विराट कोहली ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। वहीं सूर्या भारत के लिए टी20आई में 200 के स्ट्राइक रेट के साथ 11 बार 30 स्कोर करने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। हार्दिक पांड्या आठ बार ऐसा कर चुके हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें