T20 Asia Cup: भारत-पाक मैच तय, सुप्रीम कोर्ट ने किया रोक से इनकार

खेल डेस्क। टी20 एशिया कप टूर्नामेंट में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच होना तय हो गया है। उच्चतम न्यायालय ने आज भारत–पाक मैच को रद्द करने की मांग को लेकर आई जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।

खबरों के अनुसार, जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस विजय बिश्नोई की पीठ ने मामले को गंभीरता से लेने से इनकार कर दिया। जस्टिस माहेश्वरी ने इस संबंध में साफ कहा कि इतनी भी क्या जल्दबाजी है? यह तो एक मैच है, होने दीजिए। भारत-पाक मैच को लेकर वकील ने दलील दी कि रविवार को मैच है और अगर शुक्रवार को भी सुनवाई नहीं हुई तो याचिका निरर्थक हो जाएगी।

इस पर जस्टिस माहेश्वरी ने बोल दिया कि मैच इस रविवार है? हम इसमें क्या कर सकते हैं? रहने दीजिए, मैच होना चाहिए। आपको बात दें कि एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को यूएई के खिलाफ मैच से कर दी है। भारत ने अपना पहला मैच नौ विकेट से जीता। टीम इंडिया एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मेच खेल सकती है।

PC:  thefederal
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें