Jaipur में आज से शुरू होगी टी-10 लीग, गिब्स, टेलर, दिलशान और इरफान पठान सहित कई दिग्गज दिखाएंगे जलवा

खेल डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अब दुनिया के पूर्व दिगगज क्रिकेटर अपने खेल का जलवा दिखाते नजर आएंगे।

Jaipur में आज से शुरू होगी टी-10 लीग, गिब्स, टेलर, दिलशान और इरफान पठान सहित कई दिग्गज दिखाएंगे जलवा

खेल डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अब दुनिया के पूर्व दिगगज क्रिकेटर अपने खेल का जलवा दिखाते नजर आएंगे। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज से दर्शकों को 10-10 ओवर के मैच का रोमांच देखने को मिलेगा। आज से टेनिस बॉल से खेली जाने वाली लेजेन-जी टी-10 लीग की शुरुआत होने जा रही है।

 6 टीमों के इस टूर्नामेंट में हर्शल गिब्स, रॉस टेलर, इरफान पठान, यूसुफ पठान, तिलकरत्ने दिलशान, एरन फिंच जैसे पूर्व अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेटर अपने खेल का जलवा दिखाते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट में 74 भारतीय खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। आज शाम 5 बजे से टी-10 लीग की शुरुआत होगी। ये टूर्नामेंट 13 अगस्त यानी सात दिनों तक चलेगा।

खबरों के अनुसार, आज शाम 5 बजे रॉयल चैलेंजर्स दिल्ली और बंगाल टाइगर्स के बीच मैच से पहली टी-10 लीग की शुरुआत गुलाबी नगर में होगी। टूर्नामेंट के तहत आज से 11 अगस्त तक प्रति दिन तीन मैच खेले जाएंगे। नॉकआउट चरण की शुरुआत 12 अगस्त को होगा। इसमें क्वालीफायर 1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 मैचों का आयोजन होगा। 13 अगस्त को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। 

टूर्नामेंट को लेकर को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कही ये बात
टूर्नामेंट को लेकर लीग के मेंटर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बताया कि लेजेन-जी टी-10 लीग जैसे मंच के माध्यम से युवा खिलाडिय़ों को इंटरनेशनल दिग्गजों के साथ खेलने का मौका मिलना प्रेरणादायक साबित होगा। ये टूर्नामेंट नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने के लिए भी प्रेरित करेगा। खबरों के अनुसार, लीग के संस्थापक और सीईओ चिरंजीव दुबे ने टूर्नामेंट को लेकर कहा कि इसका उद्देश्य सपनों को हकीकत में बदलना है।

PC: hindi.crictracker 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें