Summer recipe tips: आप भी गर्मियों में बना के पी सकते है गुलाब लस्सी, आ जाएगा मजा

आपकों इसे बनाने के लिए एक बाउल में दही लेना है इसे अच्छी तरह स्पून की मदद से मिक्स करना है

Summer recipe tips: आप भी गर्मियों में बना के पी सकते है गुलाब लस्सी, आ जाएगा मजा

इंटरनेट डेस्क। मौसम तो गर्मियां का है और उसके साथ ही आप भी चाहते है की आप भी कुछ ठंड़ा ठंड़ा पीए जो आपकों एनर्जी तो दे ही साथ ही आपके स्वास्थ्य को भी अच्छा रखे तो आज आपके लिए लेकर आए है हम गुलाब की लस्सी बनाने की रेसिपी।

सामग्री

200 ग्राम दही
दो कप पानी
दो टी स्पून गुलाब जल 
थोड़ी सी गुलाब की पंखुड़िया
बर्फ
चीनी 2 बड़े चम्मच

विधि
आपकों इसे बनाने के लिए एक बाउल में दही लेना है इसे अच्छी तरह स्पून की मदद से मिक्स करना है और उसके बाद आपकों पानी मिलाना है और साथ में गुलाब जल मिलाना है। अब आपकों इसे मिक्सर में डालना है और साथ में चीनी और बर्फ भी डालनी है और ब्लैंड करना है। इसके बाद सर्विंग गिलास में डाले गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करें और सर्व करें।